Sacred yajna is being carried out to dissolve the shadow of darkness spreading over this Earth and to establish Truth and Divine Consciousness throughout the entire world.
Many divine masters from subtle and celestial realms are participating in this yajna. If each soul offers just 10 minutes of their energy every day for this divine work, the flow of divine energy will become even more powerful and expansive.
So that every living being of our Creation-Mother may be protected, and may receive the inspiration to move towards the divine direction.
At this time, the thoughts arising within human beings also release energy into the universe.
Therefore, every meditator and seeker must keep their thoughts divine, peaceful, and positive.
This benefits not only the individual but also supports Mother Earth.
As the thought is, so is the energy that flows throughout the universe. Divine thoughts can support this sacred work in a powerful way.
Change is inevitable. During this period of transformation, the intention is that no soul should suffer unnecessary fear or pain, and even if it must pass through it, the impact should be minimal.
For this purpose, it is essential for all of us to deepen our meditation.
It is necessary to dedicate 10 minutes daily for this divine work — for the welfare of Mother Earth, for every creature, and for the assistance of all life.
This divine message was received by Master Shilpa Mane through channeling.
दिव्य चेतना और पृथ्वी संरक्षण हेतु 10 मिनट ऊर्जा
इस पृथ्वी पर जो अंधकार की छाया फैल रही है, उसे नष्ट करने तथा सत्य और दिव्य चेतना को सम्पूर्ण जगत में स्थापित करने हेतु यह यज्ञ किया जा रहा है।
बहुत से सूक्ष्म एवं आकाशीय स्तर के दिव्य मास्टर्स इस यज्ञ में सम्मिलित हैं। इस दिव्य कार्य के लिए यदि प्रत्येक आत्मा प्रतिदिन अपने 10 मिनट की ऊर्जा प्रदान करे, तो इस दिव्य ऊर्जा का प्रवाह और अधिक शक्तिशाली एवं विस्तृत हो जाएगा। ताकि हमारी सृष्टि-माता के प्रत्येक जीव की रक्षा हो तथा उन्हें दिव्य दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा प्राप्त हो।
इस समय मनुष्य के भीतर जो भी विचार उत्पन्न हो रहे हैं, उनसे भी ऊर्जा का प्रसार होता है। अतः प्रत्येक ध्यानी और ज्ञानी को अपने विचारों को दिव्य, शांत और सकारात्मक बनाए रखना आवश्यक है। यह न केवल स्वयं के लिए लाभकारी है, बल्कि पृथ्वी माता के लिए भी सहयोग प्रदान करता है।
जैसा विचार होगा, वैसी ही ऊर्जा पूरे ब्रह्माण्ड में प्रवाहित होगी। दिव्य विचार इस दिव्य कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं।
परिवर्तन अनिवार्य है। इस परिवर्तन के काल में, किसी भी आत्मा को अनावश्यक भय या पीड़ा से न गुजरना पड़े, और यदि गुज़रना पड़े भी तो उसका प्रभाव न्यूनतम हो — इसी उद्देश्य से हम सबको अपने ध्यान को बढ़ाना आवश्यक है।
इस दिव्य कार्य हेतु प्रतिदिन 10 मिनट समर्पित करना आवश्यक है — पृथ्वी माता के कल्याण के लिए, प्रत्येक प्राणी के लिए, प्रत्येक जीव के सहायक हेतु।
