Every situation in life comes bearing a new message. One should try to understand that message, because it is not meant for anyone else — it is meant for the soul itself, as true transformation must happen within. What is within is what manifests outside. Whatever is unfolding outside is a reflection of what exists inside us. First, every soul needs to be molded from within. Every soul must walk towards the divine direction, towards the path of truth.
For Truth is Shiva, and Shiva is infinite. In this infinite universe, it is Shiva who is omnipresent. We are all fragments of Shiva. Recognize the consciousness within yourself; recognize the divinity that resides within. For this divine light will not only illuminate your own life but will also fill the lives of many souls with light.
– Channelled by Master Shilpa Mane [Date: 27 October 2025]
भगवान विष्णुजी का दिव्य संदेश
जीवन में हर एक परिस्थिति एक नया संदेश लेकर आती है। उस संदेश को समझने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि वह संदेश किसी और के लिए नहीं, स्वयं उस आत्मा के लिए होता है, क्योंकि बदलाव स्वयं के भीतर होना चाहिए। जो भीतर है, वही बाहर है। जो बाहर घटित हो रहा है, वही हमारे अंदर है। पहले हर एक आत्मा को अंदर से ढलने की आवश्यकता है। हर एक आत्मा को दिव्य दिशा की ओर, सत्य मार्ग की ओर चलने की आवश्यकता है।
क्योंकि सत्य ही शिव है और शिव ही अनंत हैं। इस अनंत रूपी ब्रह्मांड में सर्वव्यापी शिव ही शिव हैं। हम सभी शिव के अंश हैं। स्वयं के अंदर की चेतना को पहचानो, स्वयं के भीतर की दिव्यता को पहचानो। क्योंकि यह दिव्य प्रकाश आपके जीवन के साथ-साथ कई आत्माओं के जीवन में भी प्रकाश भर देगा।
