Divine Message of Tirupati Babaji

हम केवल यह भौतिक शरीर नहीं हैं। शरीर से परे जाकर भीतर की दिव्यता को जाग्रत करना और दिव्य ऊर्जा से जुड़कर प्रेम, भाव और सात्त्विकता के साथ जीवन जीना ही दिव्य दिशा की ओर बढ़ने का सच्चा मार्ग है।

We are not this physical body alone. Moving beyond this body, we must progress toward the Supreme Divine. Only then can we enter the realm of divine experience. The Creator of this universe, Lord Balaji, has placed His essence within every living being and in every single particle of creation. Until we truly realize this, the divine doors do not open, nor can we pass through those sacred gateways.

Therefore, by going beyond the body, connecting with the Divine energy of God, and living in a sattvic state with compassion for all souls, we can move in the divine direction. This is the most sacred path—the true way to advance toward the divine path.

We must awaken the divinity within. This does not happen merely by speaking words or through verbal expression alone. Along with the energy of words, the feeling and love within them must also be experienced—only then does it truly work.

It is not enough just to speak and then forget. One must live life with these divine words. Only then can you move forward in the divine direction.


हम जो हैं, वह यह भौतिक शरीर नहीं है। इस शरीर से परे होकर हमें परमात्मा की ओर बढ़ना है। तभी हम उस दिव्य अनुभव के लोक में प्रवेश कर पाएँगे। भगवान बालाजी जैसे सृष्टि के रचयिता ने इस सृष्टि में प्रत्येक जीव, प्रत्येक कण में अपना अंश दिया है। जब तक हम इसे नहीं समझते, तब तक वे दिव्य द्वार न तो खुलते हैं और न ही हम उन दिव्य द्वारों से प्रवेश कर सकते हैं।

इसलिए इस शरीर से परे जाकर, भगवान की दिव्य ऊर्जा से जुड़कर, सभी आत्माओं के प्रति सात्त्विक स्थिति में जीवन जीकर ही हम दिव्य दिशा की ओर बढ़ सकते हैं। यही है दिव्यतम मार्ग—दिव्य दिशा की ओर अग्रसर होने का।

अंदर की दिव्यता को जाग्रत करना है। केवल मुख से शब्दों के उच्चारण से, केवल वाचा के द्वारा यह घटित नहीं होता। शब्दों की ऊर्जा के भीतर वह भाव, वह प्रेम भी अनुभव होना चाहिए—तभी वह कार्य करेगा।

केवल बोलना नहीं है और न ही भूल जाना है; इन दिव्य शब्दों के साथ जीवन को जीना है। तभी आप दिव्य दिशा की ओर बढ़ पाओगे।