In the physical world, every soul goes through experiences of joy and sorrow. Whatever situations we are living through in this life are the results of our own karma.
It is not true that every soul who goes through intense suffering is carrying a huge burden of bad karma. Many souls choose a challenging or painful life because they decide to complete the karma of ten lifetimes within a single birth.
Therefore, before blaming anyone or creating new karma through words, one must listen to the voice of their inner self.
A soul takes birth with acceptance, with the intention of completing the pain it has chosen. We must guide such souls onto the right path and help them reach their highest spiritual state.
Every soul is experiencing situations created by its own karma—whether from this lifetime or any previous one. Without blaming anyone, one must raise their consciousness, remove all inner blockages, and create light—within themselves and in their physical life.
The soul that ignites light within itself will also see rays of light gradually spreading into its material life.
It is always necessary to look within, to know and realize one’s true self.
This divine message was received by Master Shilpa Mane during a channeling session
दुर्गामाँ का संदेश: कर्म और आत्मा की यात्रा
भौतिक जीवन में हर एक आत्मा को सुख और दुःख की घटनाओं से गुजरना पड़ता है। अपने कर्मा के कारण जो भी स्थिति हम इस जीवन में जी रहे हैं, वे हमारे ही कर्मों से प्राप्त हुई हैं।
ज़्यादा कष्टों से गुजरने वाली हर आत्मा बहुत बड़ा बुरे कर्मा का भंडार साथ लेकर आई है — यह सत्य नहीं है। बहुत सारी आत्माएँ ऐसी भी होती हैं जो अपने दस जन्मों के कर्मों को इकट्ठा करके, एक ही जन्म में उन्हें पूर्ण करने के लिए स्वयं ही इस दुविधा भरे या कष्टमय जीवन को चुनती हैं।
इसलिए किसी को दोष देकर अपनी वाणी से नए कर्मा उत्पन्न करने से पहले, अपनी ही अंतरात्मा की आवाज़ को सुनना चाहिए।
वह आत्मा स्वीकारभाव से इस जन्म में अपने दुखों को पूर्ण करने के लिए आई है। उसे सही राह, सही मार्ग दिखाकर, उच्चतम स्थिति तक ले जाने में सहायता करनी है।
इस जीवन में हर एक आत्मा अपने ही कर्मों के कारण हर स्थिति को जी रही है — चाहे वह कर्म इस जन्म का हो या किसी भी पिछले जन्म का। किसी को दोष दिए बिना, स्वयं के अंदर की चेतना को बढ़ाना है; अपने भीतर के सभी अवरोधों (blockages) को हटाकर प्रकाश का निर्माण करना है — अपने अंदर भी और अपने भौतिक जीवन में भी।
जो आत्मा अपने भीतर प्रकाश को प्रज्वलित करेगी, उसी आत्मा के भौतिक जीवन में भी धीरे-धीरे प्रकाश की किरणें बिखरने लगेंगी।
हमेशा स्वयं के स्व की ओर देखने और उसे जानने की आवश्यकता है।
यह दिव्य संदेश चैनलिंग के दौरान मास्टर शिल्पा माने को प्राप्त हुआ है।
To read more divine messages received during channelling, click here.
???? Click Here
