सबका मालिक एक है।
सबका मालिक एक है। हम सब एक ही परमात्मा की संतान हैं। यह शरीर एक वस्त्र है— न जाति का, न ऊँच-नीच का। इसे हमने आत्म-ज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति के लिए धारण किया है। शरीर नश्वर है; उसका कार्य पूरा होते ही हम नई यात्रा में प्रवेश करते हैं। इसलिए मोह और दुःख से ऊपर उठें।
शरीर एक मंदिर है— इसे प्रेम, शुद्धता और सही कर्मों से सँवारें, पर इसके मोह में न बँधें। गलत विचार और कर्म रोग उत्पन्न करते हैं। शरीर की रक्षा भी हमारे हाथ में है। परमात्मा बाहरी रूप नहीं देखता— वह आत्मा के भीतर का दिव्य प्रकाश देखता है। सच्चा मार्ग है, स्वार्थ छोड़कर जगत-कल्याण के लिए कार्य करना।
साई बाबा का यह दिव्य संदेश ध्यान और चैनलिंग के दौरान उतरकर आया—जिसे मास्टर शिल्पा माने ने प्राप्त किया।”
Everyone has one Supreme Master
There is one Master of all, and we are all children of the same Supreme Divine. This body is only a garment—belonging to no caste, no high or low status. We have taken it on for the purpose of self-realization and attaining the Divine. The body is mortal; once its purpose is complete, we begin a new journey. Therefore, rise above attachment and sorrow.
This body is a temple—decorate it with love, purity, and righteous actions, but do not become bound by its attachment. Wrong thoughts and actions create illness, and the responsibility of protecting the body lies in our own hands. The Divine does not look at outward form; He sees the divine light within the soul. The true path is to rise above selfishness and work for the welfare of the world.
