Whether humans or other beings on Earth, all generate energy through their thoughts. When negative thoughts increase, negative energy also grows, and gradually it creates crisis-like situations on the planet. Every living being has to face its effects, because all of it arises from the negative thinking we accumulate within ourselves.
Divinity exists within every human, animal, bird, and living creature. Yet, we turn any situation into good or bad through our thinking. If a soul recognizes the divine state within, then every situation and every being can transform into a state of Shiva-consciousness.
The essence of Shiva resides in every living being. Through divine thoughts, noble company, spiritual knowledge, and inner light, any situation can be transformed into a divine state. But the soul that refuses to change cannot be helped even by the Supreme.
The path may seem difficult or easy — but the soul must walk it. For the one who has firm determination, the path gradually becomes easier, because their thoughts begin to align with divinity.
Transformation is the real truth. This true transformation leads the soul to a divine state — the very essence of Satyuga. Therefore, if we wish to bring Satyuga upon Earth, the change must begin with our thoughts.
This divine message was received by Master Shilpa Mane during a channeling session.
भगवान कालभैरव जी का दिव्य संदेश
पृथ्वी पर मनुष्य हों या अन्य प्राणी, सभी अपने विचारों से ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। जब नकारात्मक विचार बढ़ते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती जाती है, और धीरे-धीरे पृथ्वी पर संकट जैसी स्थितियाँ बन जाती हैं। हर जीव को इसका प्रभाव सहना पड़ता है, क्योंकि यह सब हमारे भीतर संचित नकारात्मक सोच से उत्पन्न होता है।
हर मनुष्य, पशु-पक्षी और प्राणी के भीतर दिव्यता विद्यमान है, परंतु हम अपनी सोच से किसी भी स्थिति को अच्छा या बुरा बना देते हैं। यदि आत्मा अपने भीतर की दिव्य स्थिति को पहचान ले, तो हर स्थिति और हर जीव शिवमय बन सकता है।
हर जीव में शिव का अंश है। दिव्य विचार, सज्जन-संगति, ज्ञान और आत्मिक प्रकाश के द्वारा हम किसी भी परिस्थिति को दिव्यता में परिवर्तित कर सकते हैं। जो आत्मा स्वयं को बदलना नहीं चाहती, उसके लिए परमात्मा भी कुछ नहीं कर सकते।
मार्ग कठिन हो या सरल — चलना आत्मा को ही होता है। दृढ़ इच्छा रखने वाली आत्मा का मार्ग धीरे-धीरे स्वयं सरल होता जाता है, क्योंकि उसकी सोच दिव्य दिशा में बदलती है।
परिवर्तन ही सत्य है। यही सत्य परिवर्तन आत्मा को दिव्य अवस्था तक ले जाता है। दिव्य अवस्था ही सतयुग का रूप है।
अतः यदि हम सतयुग को लाना चाहते हैं, तो अपने विचारों का परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है।
यह दिव्य संदेश चैनलिंग के दौरान मास्टर शिल्पा माने को प्राप्त हुआ है।
To read more divine messages received during channelling, click here.
???? Click Here
