कोटि-कोटि आत्मानंद शिल्पा में और ग्रुप में सभी को मेरा कोटि-कोटि आत्मानंद। मुझे ध्यान में बहुत गहराई का अनुभव हुआ। ध्यान के दौरान कुछ लिखने का भी मन हुआ, इसलिए मैं इसे साझा करना चाहती हूँ। यहाँ मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है। आत्मा और परमात्मा का एहसास हो रहा है। प्रेम और शांति की बरसात महसूस हो रही है। जन्म और मृत्यु के चक्र का अभ्यास भी अनुभव हुआ। मेरे सहस्रार चक्र में बहुत ही उच्च वाइब्रेशन महसूस हुए। मुझे अपने सहस्रार पर गोल्डन डायमंड जैसा प्रकाश दिखाई दिया। मुझे मंत्र बोलने को भी आया: “धर्म चिंदबरम चिंदबरम”।
सहस्रार पर मुझे कमल का फूल खिलता हुआ दिखाई दिया। मुझे लगा, “यह क्या हो रहा है?” फिर वह फूल अंदर चला गया। मुझे बहुत आनंद महसूस हुआ। मैंने सोचा कि मेरा मूलाधार चक्र इतनी ऊर्जा कैसे महसूस कर रहा है। वहां बहुत ही उच्च वाइब्रेशन अनुभव हुए।
थैंक यू, थैंक यू ????????????
